धर्म घट में जमा धनराशि से निर्धन छात्रों बांटी किताब

Spread the love

 

उत्तरकाशी। सरकारी स्कूलों में अध्यनरत निर्धन एवं गरीब जरूरत मंद छात्रों के लिए स्थानीय लोग आगे आए हैं। यहां धर्मघट में एक-एक रुपये एकत्रित कर छात्र-छात्राओं को पठन पाठन की सामाग्री देकर उनका हौसला बढ़ाया है। नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए एक माह का समय बीत गया है। लेकिन अभी तक सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किताबें मुहैया नही हो पाई है। ऐसे में निर्धन गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए जगह-जगह स्थापित धर्म घटों एकत्रित धनाराशी भी छात्र -छात्राओं के काम आ रही है। उत्तरकाशी मंदिर जीर्णाद्घार समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश बड़ोला ने बताया कि नगर क्षेत्र के पवित्रा लीला बाल वाटिका ज्ञानसू उतरकाशी में स्थापित धर्म घट से प्राप्त धन से गांधी विद्या मंदिर के बच्चों को शिक्षण सामग्री दी गई। कहा कि बेटी पढ़ाओ अभियान यही है, जन सहयोग से निर्धन गरीब छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरण करना भी एक धर्म है। उन्होंने कहा कि वह अब तक प्राथिमक विद्यालय कली गांव धनारी,संग्राली सहित गांधी विघा मन्दिर में शिक्षण सामग्री वितरण किया जा चुका है। उन्होंने सभी लोगों से जगह-जगह स्थापित धर्मघटों में दान करने की अपील की है। इस मौके पर साजन, ज्ञान तमांग, यशपाल सिंह पयाल, माहेश्वरी भट्ट, मंजु सेमवाल, उमिला, इन्दु चौहान, अर्चना मुरारी, सुभाष बडोनी, सावित्री रावत आदि ने सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *