किताबों की दुकानों पर मारे छापे, मचा हड़कंप

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : तहसील प्रशासन ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के तहत विभिन्न किताबों की दुकानों पर ओवर रेटिंग को लेकर छापेमारी की। साथ ही आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राजमार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नायब तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि एसडीएम नूपुर वर्मा के दिशा निर्देशन में नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। कहा कि निरीक्षण के दौरान किताबों की दुकानों का तय रेट के अनुसार पुस्तकों के विक्रय को लेकर छानबीन की गई। इस दौरान किसी भी तरह की कोई खामियां नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर जल संस्थान के अधिकारियों के साथ पेयजल संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा गया। इस मौके पर तहसीलदार धीरज राणा, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत भी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *