फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई बूस्टर डोज

Spread the love

काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाने के कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर के प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्घाओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बूस्टर डोज लगाई।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम राकेश चंद तिवारी को बूस्टर डोज लगाने के साथ ही कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, कानूनगो लेखपाल सहित अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। इसके बाद कोतवाली परिसर में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल समेत अन्य अधिकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई साथ ही नगर पालिका परिषद में भी बूस्टर डोज लगाई गई। सीएमएस डा़पंकज माथुर ने बताया कि सभी फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को डोज लगा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *