उत्तराखंड

राज्य में 50 सीटों पर आप देगी कड़ी चुनौती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दावा किया है कि आप उत्तराखंड में कम से कम 50 सीटों पर राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती देगी। इसके लिए आप ने पूरा फार्मूला तैयार किया हुआ है। किसी भी झूठे वादे के साथ आप चुनाव प्रचार नहीं करेगी। जो वादा करेगी उसे दिल्ली की तरह निभाकर दिखाएगी।
ये बातें उन्होंने बुधवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से जीत का अशीर्वाद भी मांगा और दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। सिसौदिया ने कहा कि पंजाब में भी आप बहुत अच्छी स्थिति में है। दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरने से वहां के लोगों में आप को लेकर विश्वास जगा है। उत्तराखंड में पहली बार आप पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। धीरे-धीरे लोगो को आप पर विश्वास होने लगा है। अरविंद केजरीवाल को आज उत्तराखंड में घर-घर में लोग जानने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दिल्ली मडल की चर्चा सुनने को मिल रही है।
सिसौदिया ने कहा कि पहले जो हालात दिल्ली में थे। लोगों को विश्वास नहीं था। विश्वास बना तो दूसरी बार भी दिल्ली में सरकार बनी। उत्तराखंड में आज आप विकल्प नहीं बल्कि भाजपा-कांग्रेस को बराबर की चुनौती दे रही है। अन्य दलों में टिकट वितरण के बाद बागी नेताओं के आप से टिकट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट मांगने वाला आप के सिद्घांतों पर खरा उतरना चाहिए। योग्य व्यक्ति और जीतने की संभावना अच्छी होगी तो उसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज केजरीवाल का नाम सब जानते है। ग्रामीण बोलते हैं कि झाड़ू वाली पार्टी। लोग जानते हैं कि दिल्ली में क्या-क्या काम हुए हैं। उत्तराखंड के कई लोग दिल्ली में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!