बूथ सशक्तिकरण अभियान से होगी बूथों की समीक्षा

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत द्वितीय मंडल की बैठक मंडी सभागार में संपन्न हुई। रविवार को भाजपा नेता अमित कुमार पांडेय ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिन बूथों को भाजपा नहीं जीत पाई उन बूथों की समीक्षा की जाएगी। ताकि भविष्य में यह बूथ कैसे जीते जाएं इस पर मंथन किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह रिंकू और संचालन शोभनाथ मौर्य ने की। यहां शंकर धामी, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, संतोष अग्रवाल, दीपक तिवारी, गोपाल बोरा, कपिल सामंत, गंभीर सिंह धामी, अनीस अहमद, मोहन चुफाल, जितेंद्र सिंह, सचिन राणा, टीकाराम वर्मा, मतलूब, जावेद, अभिषेक सिंह, याकूब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *