उत्तराखंड

व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सभी पदाधिकारियों ने पद व गोपनियता की शपथ लेते हुए व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को विकास खंड सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, विशिष्ट अतिथि ब्लक प्रमुख धन सिंह धामी व व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष पवन जोशी ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने अतिथियों का शल ओढ़ाकर व पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने शपथ ली। इसके बाद बारी-बारी से उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव महेश गर्ब्याल, सचिव अश्विनी नपलच्याल व कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू ने शपथ ली। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जिलाध्यक्ष जोशी ने चुनाव समिति की सराहना की और भगवती नबियाल, शकुंतला आगरी, रेनू मर्तोलिया, धनुली बिष्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बाद में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। संचालन महासचिव महेश गर्ब्याल ने किया। यहां जिला प्रभारी शमशेर महर, जिला कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल, जावेद खान, अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, ओपी वर्मा, कमल कौशल, श्याम चंद्र खर्कवाल, महीराज गर्ब्याल, अनिल खनाल, दीपेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!