छात्रों को किया राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाजिश कलीम ने कहा कि शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


शनिवार को सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती और अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। नाजिश कलीम ने छात्रों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई। वहीं, एसएसआई पंकज कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश मैठाणी, अधिकार मित्र पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *