राइंकॉ पुरियाडांग में तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण संपन्न हुआ। 15,16 और 17 अक्टूबर 2026 को तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण के दौरान शैक्षिक एवं भौतिक संसाधनों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के तीसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोक कला संस्कृति में जागरो की प्रस्तुति मनमोहक रही। इस मौके पर राइका बडखोलू के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद काला, राइका काण्डा के प्रधानाचार्य प्रमोद गुसाईं, राइका कल्जीखाल की प्रवक्ता अनिता बलूनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रधान सहायक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि कमल धस्माना ने निरीक्षण किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी जगमोहन डांगी ने छात्रों को जागरूक किया एवं विधिक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अंग्रेजी बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *