ब्रह्मकुमारी संस्था ने शिव जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

Spread the love

चम्पावत। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहल पर शिव जयंती के उपलक्ष पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में उन्होंने लोगों को ईश्वरीय संदेश और परमपिता परमात्मा शिव का परिचय दिया। रविवार को संस्था की संचालिका बीके ज्योति की पहल पर प्रभात फेरी को हथरंगिया सर्वदेव मंदिर से मीना बाजार, शीतलामाता मंदिर, शिव मंदिर, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौक से लेकर संस्था के केन्द्र हथरंगिया तक निकाली गई है। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को ईश्वरीय संदेश और शिव का परिचय दिया। लोगों को शिव रात्रि के महत्व और संस्था के उद्देश्य को बताते हुए पर्चों का वितरण किया। इस दौरान केन्द्र में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने झंडा रोहण किया। जिसमें अपनी कोई एक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर मनोज पंत, पीएस अधिकारी, कैलाश खर्कवाल, गीतिका वर्मा,चन्द्रा पुनेठा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *