चिकित्सकों की समस्याओं पर मंथन किया

Spread the love

नई टिहरी : स्थापना दिवस पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक एसोसिएशन ने चंबा में गोष्ठी आयोजित की। जिसमें चिकित्सकों को मिलकर काम करने की जरूरत बताई गई। कहा गया कि संगठन को साथ लेकर चिकित्सकों की समस्याओं पर समय-समय पर मंथन होना चाहिए। समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन को समय-समय अवगत कराते रहना चाहिए। गोष्ठी में सभी चिकित्सकों ने डा. एके लेखवाड़ को सम्मानित भी किया। डा. लेखवाड़ को चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी भारत सरकार जयपुर की ओर से डा. रतन पाल और ईएमए इंडिया के अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने सम्मानित किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *