जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी समस्याएं

नई टिहरी : डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 50 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतें ग्राम्य विकास, बिजली, पानी और सड़क प्रतिकर से संबंधित थी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इंद्रदेव डबराल ने चोपड़ियाल गांव लग्गा चुरेड़ गांव में जीआईसी और एलोपैथिक अस्पताल के लिए दान की गई भूमि पर बने संस्थानों में उनके माता-पिता के शिलापट्ट लगाने की मांग पर तहसीलदार और सीएमओ को समन्वय बनाकर समाधान के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान गैर थौलधार ने नगुण-भवान मार्ग के खाड़ी नामे तोक से लोल्दी गांव तक सड़क निर्माण की मांग की गई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *