मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में कोर्स संचालन पर मंथन

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं विवि के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को नेशनल एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। जिसमें केंद्र की ओर से शुरू किए जाने वाले नए कोर्सों के संबंध में विचार विमर्श किया गया!
कुलपति प्रो़ दीवान एस रावत ने यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र को सेंटर अफ एक्सीलेंस बनाने के लिए व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण और शिक्षण के एकीकरण पर जोर दिया। यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की निदेशक प्रो़ दिव्या उपाध्याय ने प्रशिक्षण केंद्र के कार्य और योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति ड़ देव स्वरूप, यूजीसी प्रतिनिधि प्रो़ संजीत कुमार मिश्रा, आईआईटी रूड़की के प्रो़ शेखर रंजन, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र जवाहर लाल नेहरू विवि के निदेशक प्रो़ आनंद शर्मा, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र बनारस हिन्दू विवि के निदेशक प्रो़ संतोष कुमार, निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो़ सीडी सूंठा, डीन एकेडेमिक्स कुविवि प्रो़ संतोष कुमार, कुलसचिव कुविवि दिनेश चंद्रा, उप कुलसचिव कुविवि दुर्गेश डिमरी, सहायक निदेशक ड़ रीतेश साह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *