कारगिल विजय दिवस पर वीर नारियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। पूर्व सैनिक संगठन के कारगिल विजय दिवस पर हुए कार्यक्रम का मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने शुभारंभ किया। इस दौरान एक ओर जहां सीमा पर शहीद हुए वीर सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर वीर नारियों को सम्मानित किया गया वहीं दूसरी ओर कारगिल विजय धूमधाम से मनाया गया। ब्लक सभागार में हुई कारगिल विजय दिवस पर मुख्य अतिथि नंदन सिंह खड़ायत व पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने वीर नारी लक्ष्मी देवी निवासी रतनपुर, पार्वती देवी निवासी आदर्श कालोनी, कलावती देवी निवासी हनुमान मंदिर, हीरा ज्याला निवासी भूड़ महोलिया, देवकी देवी निवासी कंजाबाग, गीता खड़ायत निवासी टिगरी, गोविंदी देवी निवासी राजीव नगर, दीपा जोशी निवासी भूड़ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नारायण सिंह सौन, दान सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह अधिकारी, धन सिंह सामंत, होशियार सिंह बोरा, धन सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह खोलिया आदि थे। इधर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब सिटी ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। बालिका इंटर कलेज में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया। यहां एकता रस्तोगी,जितेंद्र बत्रा, भुवन जोशी,राजकुमार अरोरा,हरमिक सिंह, विवेक अग्रवाल, भुवन जोशी,विनीत कुमार गुप्ता,संजय गुप्ता,ड विनोद कुमार,जितेंद्र बत्रा,इकबाल अहमद,जगदीश शर्मा रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *