देश-विदेश

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नहीं हैं कोई खतरा, लगवा सकती हैं ये चारो वैक्सीन, जल्द ही जारी होगी गाइडलाइन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। नीति आयोग के स्वास्थ्य सचिव डक्टर वीके पल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित मडर्ना वैक्सीन को भी भारत में अनुमति दे दी गई है। इस वैक्सीन के दो डोज लगाए जाएंगे। देश में अब चार कोरोना रोधी वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं। जो कि कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी और मडर्ना हैं। फाइजर के साथ भी अब जल्द ही करार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ड पल ने कहा कि कोरोना रोधी ये ये चारों वैक्सीन (कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी और मडर्ना ) स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। इनके लगाने सें स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन वैक्सीन का बांझपन से कोई संबंध नहीं है। टीकाकरण के संबंध में गर्भवती महिलाओं के लिए एडवाइजरी शीघ्र जारी की जाएगी। गर्भवती महिलाओं के लिए टीका सुरक्षित है और स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी आगे जांच कर रहा है।
देश में कोरोनाा के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि चरम में पहुंचने के बाद अब इस महामारी में गिरावट आई है। देश के अधिकतर जिलों में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर 96़9 फीसद है। वहीं, जिन जिलों में प्रतिदन 100 से ज्यादा नए मामले आ रहे थे, जहां 4 मई के दौरान घ्ऐसे जिले 531 थे। वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गए और अब देश में केवल 111 जिले ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। देश में डेल्टा प्लस मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 51 मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में कुल 27़27 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक लगाई है और 5़84 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।कोरोना के टीकाकरण कार्यक्रम में भारत कई बड़े देशों को पीटे छोड़ रहा है। वैश्विक आंकड़ों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कोरोना के टीका लगाए जाने में भारत बढ़त बनाए हुए है। अमेरिका को पीटे छोड़ते हुए भारत 32 करोड़ के बेंचमार्क तक पहुंचने में 163 दिन लगे। वहीं, अमेरिका को 193 दिन लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!