उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चें के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज करने की अपील की। इंतजार ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। मोर्चे के पदाधिकारी अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का काम करें। भाजपा संगठन में मजबूती लाने के साथ ही आने वाले चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक अपने लोगों की पैठ मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जनपद की मोर्चे की गतिविधियों को सामने रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने चंबा मंडल, नरेंद्रनगर मंडल, जाखणीधार मंडल का भ्रमण कर यहां के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अबरार अहमद, पूर्व मंडल अध्यक्ष असगर अली, इरशाद अहमद, रइस अल्वी, अयुब मलिक, रजिया, जुही खान, आस्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!