टूटे चैम्बर, हादसों को न्योता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम गाड़ीघाट क्षेत्र में क्षति ग्रस्त चैम्बर दे रहें हादसों को न्योता। गाड़ीघाट रोड़ में एक के बाद एक चैम्बर क्षति ग्रस्त हालात में है यह मार्ग कब किसकी जान पें भारी पड़ जाए कहा नही जा सकता। आपको बता दे कि मालगोदाम रोड़, गाड़ीघाट, ग्रास्टंनगंज, कुम्भीचौड़, लालपानी, स्नेह, मार्ग से आने वाले लोग जादातर इसी मार्ग का प्रयोग करते ह,ै क्षति ग्रस्त चैम्बरों की वजह से आये दिन छोटी बड़ी घटनायें होती रहती है ज्यादा घटनायें रात्रि के वक्त होती है। क्षति ग्रस्त चैम्बरों के समीप प्राइवेट स्कूल भी हैं। इस मार्ग से स्कूल के छोटे छोटे बच्चे गुजरतें है जिनके साथ अप्रिय घटना होने का हमेशा डर बना रहता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *