गोलज्यू महोत्सव में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी

Spread the love

चम्पावत। गोलज्यू महोत्सव में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मेले में बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने दुकानें सजाई हैं। सस्ते दाम में मिल रही खादी और अन्य सामान की लोग जम कर खरीदारी कर रहे हैं। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान इन दिनों देर रात तक गुलजार हो रहा है। इन दुकानों में लोगों को खादी समेत अन्य घरेलू सामान सस्ता मिल रहा है। इस वजह से यहां से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। झूले समेत मनोरंजन के तमाम साधन होने से महोत्सव बच्चों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि महोत्सव में कुल 230 दुकानें लगाई गई हैं। इनमें कुछ दुकानें पालिका के लिए काम करने वाले एनजीओ ने लगाई हैं। जबकि 120 दुकानें बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों को आवंटित की गई हैं। 48 दुकानें स्थानीय व्यापारियों ने लगाई हैं। यहां नौ दिनी ग्रीष्मोत्सव 22 जून से शुरू हुआ है। मेला एक जुलाई तक चलेगा। दो जुलाई को भंडारे के साथ महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *