केवि और माउंट कार्मल स्कूल के बच्चों को सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण कराया

चम्पावत। पंचम वाहिनी एसएसबी चम्पावत ने कमांडेंट हरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में बर्डर दिखाओ अभियान का शुभारंभ किया। केंद्रीय विद्यालय और माउंट कार्मल स्कूल के बच्चों ने अभियान में हिस्सा लिया। यहां 40 छात्र-छात्राएं रहे। जिसमें 23 छात्र व 17 छात्राओं ने सीमावर्ती इलाके की जानकारी ली। केवि के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जिनेठा ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का उप निरीक्षक नृपेंद्र नाथ बर्मन ने तामली बीओपी में स्वागत किया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार नाथ ने तामली, आमनी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण कराया। यहां उपकमांडेंट नितिन कुमार, कोतवाल योगेश उपाध्याय, संदीप कुमार, नरेश कुमार, सुचिता गर्बियाल, संजय कुमार, कुलदीप सिंह रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *