आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों की मदद करेगा व्यापार मंडल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों की मदद के लिए नगर उद्योग
व्यापार प्रतिनिधि मंडल आगे आया है। कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए चल रहे कोविड कफ्र्यू से छोटे व्यापारियों के सामने भी कई समस्याएं खड़ी हुई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी ने ऐसे व्यापारियों के लिए मेरा व्यापारी, मेरी जिम्मेदारी मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। इस मुहिम के तहत आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों की मदद की जाएगी।

शनिवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोविड कफ्र्यू के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों के लिए मेरा व्यापारी, मेरी मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी के सह मीडिया प्रभारी मनोज बिष्ट ने बताया कि कोविड कफ्र्यू के चलते कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसको देखते हुए ऐसे व्यापारियों की मदद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों की आर्थिक मदद से लेकर जरूरी सामान देने जैसी मदद की जाएगी। इस मुहिम में सभी व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में व्यापार प्रतिनिधि मंडल हेमेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक महिपाल सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *