वनाग्नि रोकने के लिए आवश्यक उपकरण खरीद लें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन विश्राम गृह कुनाऊ में एक दिवसीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में वन्यजीवों के साथ-साथ जंगलो की सुरक्षा की जाए। विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट ने कहा कि वनो की सुरक्षा के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
राजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरी रेंज के वन विश्राम गृह कुनाऊ में आयोजित वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में डीएम डा. आशीष चौहान ने वन विभाग के अफसरो को वनाग्नि को रोकने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए आवश्यक उपकरण खरीद ले। कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व के तहत बसे वन ग्रामोे में पेयजल की आपूर्ति बाधित ना हो इसके लिए जल संस्थान अभी से तैयारी कर ले। इन गांवों में विद्युत आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए डीएम ने उरेडा के अधिकारियों को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जंगल हमारी धरोहर है। जंगलो की सुरक्षा के लिए आमजन की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में डीएफओ कहकशा नसीम, तहसीलदार मंजीत सिंह, रेंजर गौहरी रेंज मदन सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *