कुलपति को ज्ञापन देकर छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग

Spread the love

नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर नैनीताल में शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने पांच दिसंबर तक चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों का कहना है बीते तीन सालों में कोरोना के चलते विवि में चुनाव नहीं हुए हैं। लिहाजा अब कोविड के हालात सामान्य हो चुके हैं और अन्य चुनाव आयोजित हो रहे हैं। लिहाजा जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। छात्रों ने कुलपति को चेतावनी दी कि अगर 5 दिसंबर तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो समस्त छात्र विवि समेत विभिन्न कलेजों में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान मोहित कुमार, शुभम पंत, धीरेंद्र,पंकज, विजय,शिवम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *