उत्तराखंड

काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व अंकिता हत्याकांड मामले में वीआईपी का नाम खुलासा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
शनिवार को कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। एआईसीसी मेंबर व प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लक में गंगाभोगपुर स्थित भाजपा के पूर्व मंत्री के पुत्र के रिसर्ट में युवती के साथ हुई घटना में वीआईपी के नाम का खुलासा किया जाना चाहिए। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। यहां प्रदेश सचिव अरुण चौहान, इंदूमान, इंदर सिंह एडवोकेट, कमल गुजराल, ब्रह्मा सिंह पाल, मंसूर अली, गौरव चौधरी, रवि ढींगरा, जफर मुन्ना, अजीता शर्मा, हनीफ गुड्डू, इरशाद, महेंद्र लोहिया, महेंद्र बेदी, अजीता शर्मा, राशिद फारुखी, अभिमन्यु मान, मिर्जा अजीम बेग, मुशर्रफ हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!