कार कीे टक्कर से बाइक सवार घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घायल हो यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय बादल शर्मा पुत्र सतीश जोशी निवासी देवी रोड निकट जीआईसी सुखरौ शुक्रवार को सुबह देहरादून से कोटद्वार आ रहा था। इसी दौरान सुखरौ पुल के पास कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बादल शर्मा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए यहां राजकीय बेस अस्पताल में लाया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बादल के पैर में फैक्चर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *