ंपीपल के पेड़ के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर के ग्राम देवलख में ग्रामीणों ने 250 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ की विरासत के रूप में पूजा करते हुए संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर इस धार्मिक धरोहर के चारों तरफ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया गया। गुरु पुर्णिमा के पावन पर्व पर गांव में पंडितों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पीपल के प्राचीन पेड़ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जरूरी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए पीपल के पेड़ के धार्मिक, पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पीपल की सर्वोपरि भूमिका है। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक स्वर में विरासत के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, कुशलानंद त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश, विपिन त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, गोविंद राम, संजय नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *