कैबिनेट ने बैड बैंक के लिए सरकारी गारंटी के प्रस्ताव को दी मंजूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को नेशनल एसेट कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी किए जाने वाले प्रतिभूति रसीद को सपोर्ट करने के लिए 30,600 करोड़ रुपये की केंद्र सरकार की गारंटी को अपनी मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने साथ ही जानकारी दी, नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के साथ-साथ हम इंडिया डेट रिजल्यूशन कंपनी लिमिटेड की भी स्थापना कर रहे हैं। एनएआरसीएल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी 51 फीसद होगी। वहीं, पब्लिक फाइनेंशियल इंस्टीयुशन्स की हिस्सेदारी 49 फीसद होगी।
उन्होंने कहा, 2018 में 21 पब्लिक सेक्टर बैंकों में से केवल दो लाभ हासिल करने की स्थिति में थे। लेकिन 2021 में केवल दो बैंकों ने घाटे की सूचना दी।
वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ मूल्यांकन के आधार पर छच्।े के लिए बैंकों को 15 फीसद कैश भुगतान किया जाएगा, वहीं 85: के लिए प्रतिभूति रसीद दिए जाएंगे। प्रतिभूति रसीद के मूल्य को बनाए रखने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने 30,600 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी को मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *