कैबिनेट मंत्री ने रुकी पेंशन देने के निदेशक को दिए निर्देश

Spread the love

 

रुद्रपुर। परिवहन व समाज कल्याण चंदन रामदास का भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पूर्व विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल ने मोरपंख का पौधा देकर स्वागत किया। संगठनों ने समाज कल्याण की योजनाओं के संचालन में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पति पत्नी दोनों को पेंशन दिए जाने की घोषणा की गई थी, जिसमें एक नियम यह किया गया था कि जिस भी लाभार्थी के 20 वर्ष से अधिक के पुत्र या पौत्र हैं तो उनको उपरोक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस नियम को बदलने की मांग की। कहा कि बीपीएल प्रमाण पत्र के अतिरिक्त अन्य लाभार्थी जिनको पेंशन के लिए तहसीलदार की ओर से प्रदत्त 4000 आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। उसमें तहसील से 4000 आय बनाने में लाभार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उस आय की राशि 4000 से बढ़ाकर 6000 किए जाने की मांग की। उन्होंने जनवरी, फरवरी, मार्च महिने की तिमाही पेंशन की किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजने की मांग की। समाज कल्याण मंत्री ने निदेशक समाज कल्याण जी से वार्ता कर भुगतान अवमुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने 20 वर्ष से अधिक आयु का पुत्र व पौत्र होने के आदेश पर हटाने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *