उत्तराखंड

कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए बिहार की पूर्व विधायक भावना झा बनायी गयी चुनाव अधिकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

निष्क्रिय सदस्यों की सूची हाईकमान को सौंपी जाएगी
हरिद्वार। कांग्रेस संगठन चुनावों के लिए जिला चुनाव अधिकारी बनायी गयी बिहार की पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद कांग्रेस संगठन के सभी पदों पर चुनाव कराया जाना है। संगठन की और से चुनाव कराने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान भावना झा ने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद जिला व ब्लक स्तर पर सभी पदों के लिए चुनाव कराया जाना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श शुरू किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की जा रही है। कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के उपरांत आपसी सहमति से चुनाव कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि आपसी सहमति नहीं बनती है तो चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव की तिथी और रूपरेखा तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे। इसके तहत पहले चरण में ब्लक कमेटियों के चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद जिला कमेटी के चुनाव होंगे। भावना झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार ना बनने के कारण कार्यकर्ताओ में ऊर्जा कम हो गई है। हम नई ऊर्जा से नई शुरुआत करेंगे। कार्यकर्ताओ को हताश होने की जरूरत नही है। रूठे हुए कार्यकर्ताओ को मनाया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओ की सूची बनकर पीसीसी को भेजी जाएगी और नियम संगत करवाई की जाएगी। कांग्रेस को एकजुट व मजबूत बनाया जाएगा। महेश प्रताप राणा व राजीव चौधरी ने जिला चुनाव अधिकारी भावना झा का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। आपसी तालमेल के बल पर ही संगठन को शक्ति प्रदान की जा सकती है। निश्चिततौर पर चुनाव अधिकारी भावना झा कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल को सशक्त रूप से मजबूती प्रदान करेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे, रतन सिंह, राजीव चौधरी, महेश प्रताप राणा, दिनेश पुंडीर, यशवंत सैनी, शैलेन्द्र, विपिन पेवल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!