खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली

Spread the love

गदरपुर। खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंचाने व इसका समय-समय पर जांच करने को कहा। कैबिनेट मंत्री पांडेय ने मंगलवार को ब्लॉक सभागार में पूर्ति निरीक्षक, ब्लॉक एवं तहसील के अधिकारियों की बैठक लेकर खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए खाद्यान्न को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उठान कर लिया गया है। खाद्यान्न पात्र व्यक्ति तक पहुंचा है या नहीं इस पर पूर्ति निरीक्षक नजर बनाए रखें। भारत सरकार की ओर से लाल और सफेद कार्ड पर दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं प्रति यूनिट मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपना राशन समय से ले लें। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। राशन विक्रेताओं ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि ग्रामीणों को राशन दिया जा रहा है, जिससे उन्हें कोरोना संक्रमण होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाए। इस पर कैबिनेट मंत्री ने तहसीलदार, बीडीओ और पूर्ति निरीक्षकों को राशन विक्रेताओं की सूची बनाकर वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार मदन सिंह बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद, केके बिष्ट, जय किशन अरोरा, अशोक हुड़िया, राजेश गुंबर, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविदर सिंह, संजय चौधरी, केतन कुमार, विमला देवी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *