कैबिनेट मंत्री ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण

Spread the love

काशीपुर। प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गजरौला इंटर कलेज में भवन का लोकार्पण कर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शनिवार को ग्राम महेशपुरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन सहित अन्य भवनों का निरीक्षण किया। गजरौला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि जब से उन्हें विभाग मिला है तब से उन्होंने हर पात्र तक मदद पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर पात्र को पेंशन मिल रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगातार जनता तक पहुंच रही है। इसके बाद उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सुधार लाने के निर्देश दिये। वहीं, भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। यहां विवेक सक्सेना, राकेश गुप्ता, विमल शर्मा, विकास गुप्ता, उमा जोशी, हेम कांडपाल, मोहन दिवाकर, अमित चौहान, सोनू राठौर, नरेंद्र कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *