जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज 29 अगस्त को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। काबीना मंत्री डेढ़ बजे कार से सतपुली पहुंचेगें। इसके बाद मंत्री 2 बजे सतपुली से पौड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे और 3 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात साढ़े 4 बजे पौड़ी से प्रस्थान कर सतपुली पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। काबीना मंत्री 30 अगस्त को 10 बजे सतपुली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।