कोटद्वार-पौड़ी

महिलाओं ने जिला पूर्ति कार्यालय का किया घेराव

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। अंत्योदय कार्ड निरस्त किये जाने से गुस्साई पौड़ी गांव की महिलाओं ने पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने अंत्योदय कार्ड निरस्त किये जाने पर पूर्ति विभाग की  कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। उन्होंने पूर्ति अधिकारी से वार्ता कर इस मामले में शीघ्र ही पूर्व की भांति उनके कार्डों को अंत्योदय श्रेणी में रखने की मांग की।
जिला मुख्यालय के पौड़ी गांव की महिलाओं ने शुक्रवार  को जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच कर आक्रोश जताया। आक्रोशित महिलाओं ने पूर्ति कार्यालय के द्वारा उनके अंत्योदय कार्डों को निरस्त किए जाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर अफसोस जताया। कहा कि पूर्ति कार्यालय के द्वारा जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के अंत्योदय कार्ड निरस्त किए गए हैं उससे उन लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग को पहले ऐसे लोगों के घर में जाकर देखना चाहिए था कि उनके चूल्हे चौके किस प्रकार से चलते हैं। महिलाओं ने कहा कि अंत्योदय कार्ड के माध्यम से उन्हें सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों से बेहद सस्ते दामों में राशन उपलब्ध कराया जाता था जिससे गरीब तबके के लोगों का दो टाइम का राशन कार्ड प्रबंध होता था लेकिन अब विभाग ने उन्हें अंत्योदय कार्ड की श्रेणी से बाहर कर दिया है। वही महिलाओं का नेतृत्व कर रही कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीलम रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा लिया गया जो फैसला बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासनकाल में पहले ही लोग महंगाई के बोझ तले दब गए हैं। और ऊपर से राशन कार्ड की छंटनी की जा रही है। जिससे गरीब और निर्धन तबके के लोगों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राशन कार्डों की छंटनी किए जाने से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी।
उधर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि शासन से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार मानकों के अनुरूप अपात्र राशन कार्ड धारकों के ही कार्ड निरस्त हुए हैं। जो लोग अंत्योदय कार्ड के पात्र नहीं थे उन्हें  हटाकर खाद्य सुरक्षा में कर दिया गया है। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन02:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!