काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने हॉस्पिटल पहुंचकर जाना लोक कलाकार प्रकाश गढ़वाली का हाल, की आर्थिक मदद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून।
उत्तराखण्ड लोक संस्कृति के ध्वज वाहक लोक कलाकार प्रकाश गढ़वाली का हाल जानने के लिए प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट पहुंचे। काबीना मंत्री ने लोक कलाकार प्रकाश गढ़वाली की आर्थिक मदद भी की।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश गढ़वाली के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। श्री महाराज ने प्रकाश की तीमारदारी में लगे उनकी पत्नी और दामाद को व्यक्तिगत रूप से इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ संस्कृति विभाग से भी उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सतपाल महाराज ने कहा कि सभी लोक कलाकारों की मदद करना हमारा दायित्व है।


ज्ञात हो कि संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज को गत सोमवार को जैसे ही पता चला कि लोक कलाकार प्रकाश गढ़वाली स्वास्थ्य खराब होने के कारण जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने तत्काल उसी समय हिमालयन अस्पताल में उनकी तीमारदारी में लगे उनके दामाद राजकुमार से फोन पर बात कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं सतपाल महाराज ने तत्काल संस्कृति विभाग के महानिदेशक आशीष चौहान से बात कर विभाग से उन्हें मदद दिए जाने के निर्देश दिये। उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली पूर्व में कोटद्वार स्थित अस्पताल में भर्ती थे लेकिन तबीयत खराब होने पर उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल रेफर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *