गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पौड़ी विनोद दनोसी ने डीएफओ गढ़वाल से गडोली क्षेत्र में लोगों को गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल को भेजे ज्ञापन में दनोसी ने बताया कि पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर गडोली के समीप गुलदार की धमक लंबे समय से देखी जा रही है। वह राजमार्ग पर दोपहिया सवार दो लोगों पर हमला भी कर चुका है। गनीमत रही की वे सही सलामत रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुलदार एक बार फिर सक्रिय हो गया है और पांच बजे ही घरों के नजदीक आकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। जिला उपाध्यक्ष दनोसी ने कहा कि क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना के होने से पहले ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ लिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *