कोटद्वार-पौड़ी

गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भारतीय गो क्रांति मंच ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय गो क्रांति मंच ट्रस्ट ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की है। कहा कि हिंदू धर्म में गाय को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजते हुए इस विषय में गंभीरता से विचार करने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की मूलधार में गो माता की समस्त वेद पुराणों व शास्त्रों में अनंत महिमा है। कहा गोवंश भारत की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। जिसका संरक्षण किया जाना जरूरी है।

मंच के राजेंद्र बड़थ्वाल, मंजू मैठाणी, सुंदरी देवी, शांति देवी, नीलम पोखरियाल, सावित्री गैरोला, सुरेश गैरोला, कलम सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने कहा कि गो माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने हेतु प्राप्त तथ्य एवं आधार हैं। देश प्रदेश के करोड़ों लोगों की जनभावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं। कहा उत्तराखंड विधानसभा द्वारा 19 सितंबर 2018 और हिमांचल विधानसभा द्वारा 13 दिसंबर 2018 को गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व उसके संरक्षण व संवर्धन हेतु संकल्प सर्वसमिति से पारित किया गया। इसको देखते हुए मंच ने प्रधानमंत्री से तत्काल गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!