गौवंश हत्याकांड का खुलासा करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
हिंदू युवा वाहिनी ने कोटद्वार के गाड़ीघाट में हुए गौवंश हत्याकांड का खुलासा करने की मांग कोतवाली पुलिस से की है। थाना प्रभारी को दिए पत्र में वाहिनी के गढ़वाल मंडल सचिव दीपक बजरंगी ने कहा कि गत 19 अप्रैल को गाड़ीघाट में गौवंश की हत्या कर उसका सिर आबादी क्षेत्र में फेंक दिया गया था। इस घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाया है। घटना का खुलासा न होने के चलते जनता में आक्रोश व्याप्त है। वाहिनी ने पुलिस से शीघ्र उक्त घटना का खुलासा करने की मांग की है। पत्र में राजेश जदली, राजाराम रावत, देव कुमार, प्रवेश कुमार, सूरज सिंह, यशपाल सिंह, दिनेश चंद्र, बबीता गर्ग, सोनाक्षी, मनोरमा, दीपा, सीमा, दिनेश कंडारी, राजेश्वरी, सुशीला देवी, ऊर्मिला देवी, शिवकुमार, रोशनी रावत, संगीता नेगी, शोभा गुसाईं, रोहित के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *