मानसिक दिव्यांगों हेतु 20 व 21 जनवरी को शिविर आयोजित

Spread the love

नई टिहरी। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांगजन एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने को आगामी 20 एवं 21 जनवरी को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश पर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांगजन एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने को राजकीय प्रताप इन्टर कालेज नई टिहरी में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आगामी 20 जनवरी को विकासखंड भिलंगना, प्रतापनगर, देवप्रयाग व थौलधार के तथा 21 जनवरी को विकासखंड चम्बा, फकोट, जौनपुर, जाखणीधार और कीर्तिनगर के दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। शिविर का आयोजन प्रात: 11 बजे से किया जायेगा। शिविर का लाभ समुचित ढंग से लाभार्थियों को मिले इसके लिए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही समस्त संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *