सड़क पर उतरा निगम, पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Spread the love

बुधवार को नगर निगम की टीम ने गोखले मार्ग व स्टेशन रोड में चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर लापरवाह बना नगर निगम गहरी नींद से जाग गया है। बुधवार को नगर निगम ने शहर की दुकानों में पहुंचकर छापामारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गोखले मार्ग व स्टेशन रोड से भी अतिक्रमण हटाया।
बुधवार दोपहर नगर निगम की टीम शहर की दुकानों में पहुंची और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाने लगी। अभियान के दौरान 16 प्रतिष्ठानों में नगर निगम ने प्लास्टिक व अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान बरामद किया। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम ने करीब साढे दस हजार रुपये का अर्थदंड वसूला है।इस दौरान टीम ने गोखले मार्ग, स्टेशन रोड में सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान रेहड़ी-फड़ व अन्य व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया। स्टेशन रोड में कई व्यापारियों ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन, टीम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। नगर निगम ने व्यापारियों को दोबारा सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *