उत्तराखंड

लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नई चेतना विषय पर यहां लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। वक्ताओं ने कहा कि आज समाज मे बेटा और बेटी को समान दर्जा देने की बात चल रही है। इसके बावजूद भी लोग चोरी छिपे भ्रूण हत्या कर रहे हैं, बेटियों को गर्भ में मार रहे हैं। जो कानूनन जुर्म है। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में लिंग आधारित हिंसा आज भी जारी है। यह जागरूकता की कमी के चलते समाज में व्याप्त है। आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। जिले में लिंगानुपात तो बढ़ रहा है। इसके बावजूद भी घरेूल हिंसा जारी है। घरेलू हिंसा में आज भी बेटियों को दहेज हत्या की भेंट चढ़ाया जा रहा है। आए दिन खबरें आ रही हैं कि बेटी को जिंदा जलाया जा रहा है। इसके अलावा गत दिनों उत्तराखंउ में हुई अंकिता हत्याकांड के दोषियों को आज तक सजा नहीं मिली है। जब तक ऐसे लोगों को सजा नहीं मिलेगी तब तक हिंसा बढ़ती रहेगी। नई चेतना के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर नीमा दफौटी, हेमा जोशी, सावित्री देवी, राजकुमारी धपोला, गीता टम्टा, ऊषा टम्टा, नीमा देवी, कुंती देवी, भगवती देवी, वर्षा नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!