टुकटुक व टेंपो चालकों के खिलाफ चलाया अभियान

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए पुलिस ने टुकटुक व टेंपो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस सौ से अधिक टुकटुक, टेंपो के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पिछले काफी दिनों ने मुख्य बाजार में टुकटुक, टेंपो चालकों के बेतरतीब चलने से आम जनता जाम की समस्या से जूझ रही थी। इसके साथ ही नगर में छिटपुट हो रही चोरियों की घटना में बाहरी लोगों की संलिप्तता सामने आ रही थी। सोमवार को कोतवाल अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने मुख्य बाजार में बेतरतीब चल रहे टुकटुक व टेपों चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस के अभियान से चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सौ से अधिक टुकटुक व टेंपो को पकड़ कोतवाली में खड़ा कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बाहरी क्षेत्र से आने वालों व्यक्तियों के द्वारा टुकटुक, टेंपो का संचालन किया जा रहा था। जिनका कोतवाली में सत्यापन नहीं है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चालकों के थाना क्षेत्रों की रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *