एग्रीस्टैक योजना के तहत आयोजित होंगे शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : एग्रीस्टैक योजना के तहत स्थानीय कृषकों की सुविधा के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं जिससे किसान कैंप में ही एग्रीस्टैक योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकें।
तहसीलदार ऊखीमठ रमेश चंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एग्रीस्टैक योजना हेतु संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों की तैनाती के लिए रोस्टर जारी किया गया है। जिसमें कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखंड ऊखीमठ के न्याय पंचायत भवन मनसूना में राजस्व उप निरीक्षक गंभीर सिंह गुसांई वहीं कालीमठ जूनियर हाईस्कूल में राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, दैड़ा पंचायत भवन उषाणा, जयवीर सिंह राणा राजकीय प्राथमिक विद्यालय परकंडी, पंचायत घर जगोठ गणेशनगर, भटवाड़ी सुनार राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा अजय नेगी इसके साथ ही बाड़व पंचायत घर चंद्रनगर, राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में सुंदर लाल, गुप्तकाशी में कीर्ति राणा तथा पंचायत घर ल्वारा लमगोंडी में राजस्व उप निरीक्षक अमित पुंडीर को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी राजस्व उप निरीक्षकों को उनसे संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि यह शिविर 22 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *