कार दुर्घटना की जांच शुरू

Spread the love

चमोली। 16 नंबवर को सिलपाटा -आदिबदरी मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना की एसडीएम गैरसैंण ने जांच शुरू कर दी हे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति के पास इस दुर्घटना की कोई जानकारी या साक्ष्य हो तो वह 15 दिन के अंदर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित हो कर अपना साक्ष्य या लिखित रूप से अपना अभिकथन दर्ज करा सकता है। बता दें कि 16 नवंबर को सिलपाटा -आदिबदरी मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें राइंका सिलपाटा के प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी, निवासी हरबटपुर, विकास नगर, देहरादून एवं अध्यापक हिमांशु मैंदोला, निवासी, टपकेश्वर मंदिर मार्ग,गढ़ी केंट देहरादून की घटना स्थल पर ही मृत्यु एवं इसी विद्यालय के एक अन्य अध्यापक ललित बिष्ट निवासी, मानपुर, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *