बासोट में खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Spread the love

अल्मोड़ा। घट्टी- बासोट – भिकियासैण सड़क पर स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से सिनार को आ रही स्विफ्ट डिजायर कार यूके 18 एन 0992 कमेटपानी के नजदीक असंतुलित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सिनार निवासी विशन सिंह (48), बहादुर सिंह (45), राजेंद्र सिंह (38) और जगमोहन सिंह (61) निवासी जैनल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को खाई से निकाला। उसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया गया। ड़ हफीजा ने प्राथमिक उपचार कर घायल जगमोहन सिंह, बहादुर सिंह और राजेंद्र सिंह को फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर सभी का हालचाल जाना। बताया जा रहा है सभी लोग दिल्ली में सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *