खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेंधीखाल-दुगड्डा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
दुगड्डा चौकी इंचार्ज दीपक पंवार ने बताया कि सोमवार को दिन में एक आई-20 कार सेंधीखाल-दुगड्डा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार ऋषभ राणा निवासी गोकुल पुरी, दिल्ली, ऋषभ माथुर निवासी आगरा, अभिषेक पांडे निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ व आशीष गिल निवासी पल्लभरपुर मेरठ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *