सड़क पर पलटी कार, दंपति घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: श्रीनगर-पौड़ी मोटरमार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। जिससे कार में सवार बुजुर्ग दंपति घायल हो गए। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से उपचार के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है।
पौड़ी कोतवाली के एसएसआई महेश रावत ने बताया कि रविवार को दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार बैंग्वाड़ी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक 68 वर्षीय नाथूराम गोस्वामी व उनकी पत्नी 62 वर्षीय सरोज देवी घायल हो गए। बताया कि दुर्घटना में सरोज देवी के चेहरे पर चोटें आई हैं व चालक नाथूराम गोस्वामी ने सीने में दर्द होना बताया। एसएसआई महेश रावत ने बताया कि दंपतियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उनकी इच्छा के अनुरूप उपचार के लिए श्रीनगर चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *