कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: भाजपा की बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा गया।रविवार को पौड़ी के नगर पालिका सभागागर में भाजपा जिला एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इस दौरान भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच जाकर पहुंचाएं। जिला प्रभारी विजय कपरवान ने कहा कि भाजपा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया आगामी चुनाव में भी भाजपा फिर से सत्ता में काबिज होगी। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल अनिल नेगी, पैठाणी अमर संिह, श्रीनगर जीतेंद्र धीरवाण, थलीसैंण नवीन जोशी, कोट हिम्मत सिंह नेगी, अगरोड़ा रश्मि असवाल, पाबौ नरेंद्र भंडारी, खिर्सू रमेश मंद्रवाल, एकेश्वर गणेश रावत, पोखड़ा प्रभुशरण बुडाकोटी, बीरोंखाल ओमपाल बिष्ट, सतपुली सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पौड़ी ग्रामीण के विवेक ममगाईं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री शशीचंद्र रतूड़ी, नरेंद्र डंडरियाल, पूर्णिमा नेगी, संजय रावत, नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!