स्कूल में शुरू की जाए कॅरियर काउंसलिंग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर की ओर से अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अभिभावकों ने स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग शुरू करने का सुझाव दिया।
रविवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल व कार्यक्रम के अध्यक्ष सच्चिदानंद थपलियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा के दौरान अभिभावकों ने छात्रों के कार्यों का निरंतर अवलोकन करने आदि सुझाव दिए। इस मौके पर सतीश देवरानी, नरेंद्र रावत, अनिल कोटनाला, अनिल भटनागर, हरीश, राजन, रोहित, धीरज, गौरव, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *