महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: थाना पैठाणी क्षेत्र के सालौन निवासी एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पैठाणी क्षेत्र के सालौन निवासी जगत सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 27 जनवरी की शाम को घर में पड़ोसियों ने उनकी मां के साथ बेवजह गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने मामले में नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और उसकी पत्नी पिंकी और शरदा देवी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। मामले में गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में मुकदमा कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *