महिला की हत्या के आरोप में ससुरालियों पर मुकदमा

Spread the love

रुद्रपुर। दहेज के लिए महिला की हत्या करने के आरोप में मां की तहरीर पर दामाद, सास और ससुर समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की 16 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम शरीफ नगर थाना देवरनियां जिला बरेली यूपी निवासी मोहन देई पत्नी मुक्ता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री प्रभा की शादी 13 फरवरी 2023 को ट्रांजिट र्केप शिव नगर निवासी मोहन लाल पुत्र नेतराम मौर्या से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही मोहन लाल और उसकी मां मुन्नी देवी, पिता नेतराम और मोहन लाल का ममेरा भाई सूरज उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसकी बेटी से दहेज में बाइक लाने का दबाव बनाते हुई मारपीट की गई। उसकी गर्भवती बेटी का उत्पीड़न किया गया। उन्होंने दामाद को भी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। 15 जनवरी की शाम वह दामाद के घर आईं। इसके बाद रात को वह अपनी बहन उर्मिला के घर चली गईं। आरोप है कि 16 जनवरी की शाम जब वह वापस बेटी के घर आईं तो दामाद उनकी पुत्री को जबरन कमरे के अंदर ले गया और अपने पिता, मां और सूरज के साथ मिलकर पुत्री के गले में रस्सी डालकर टीन शेड के एंगल पर फंदा बनाकर उसे लटका दिया। उनके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। उन्होंने बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *