उत्तराखंड

घंटाघर में नहीं बज रहा है कई दिनों से घंटा, आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लाखों की लागत से बनाए घंटाघर में कई दिनों से घंटा नहीं बज रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों व जन संगठनों ने कहा है कि वे कई बार इसे ठीक करने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पाण्डे ने कहा कि घंटाघर में घंटा नहीं बजने से कई लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों को अब घंटा सुनने की आदत पड़ गई है। इसके खराब होने की शिकायत आरईएस से की गई इसके बावजूद किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में वरिष्ठ नागरिक संगठन भी इसे ठीक करने की मांग कर चुका है। इधर नीरज चन्द्र ओली, सहायक अभियंता आरईएस ने बताया कि उसमें कुछ खराबी आ गई थी।जिसे ठीक करने को भेजा गया है।एक सप्ताह के अंदर इसे ठीक कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!