पति सहित सात ससुरालियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया

Spread the love

 

हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीपलपोखरा नंबर 1 गांधी आश्रम निवासी बीना खाती ने पुलिस को बताया उनका विवाह दिसंबर 2022 में स्वरूप पार्क लाजपतनगर, गाजियाबाद (उप्र) निवासी विक्रम सिंह पुत्र केदार सिंह से हुआ था। शादी के बाद से ही पति विक्रम दहेज की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। मायके से 10 लाख और गाड़ी लाने का दबाव बनाने लगा। सास हेमा देवी, ससुर केदार सिंह, बड़े जेठ चन्द्र मोहन सिंह, जेठानी नम्रता सिंह, छोटे जेठ रविंदर सिंह, जेठानी नम्रता अरोरा ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला के अनुसार इच्छा के विरुद्घ पति उन्हें मलेशिया ले गया, वहां भी उसने मारपीट का सिलसिला जारी रखा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *